फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Desperate to capture the divine aura of the lamps in the camera

दीपों की दिव्य आभा को कैमरे में कैद करने की दिखी बेताबी

Sat, 20 Nov 2021 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Desperate to capture the divine aura of the lamps in the camera
देव दीपावली की भव्यता के मुरीद देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अस्सी घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह ए बनारस मंच पर मंगलाचरण के साथ शास्त्रोक्त विधि से पूजन के साथ गंगा की महाआरती शुरू हुई।
विज्ञापन

अस्सी घाट हो या तुलसी घाट सब लोक भावनाओं के प्रतीक बनकर दीये की रोशनी में दमक रहे थे। आयोजनों को अपनी अपनी मोबाइल और कैमरे से इन पलों को कैद करने की हसरत उफान पर रही। घाटों पर पर विभिन्न संगठनों की ओर से आकर्षक दीपमाला सजाई गई थी।
विज्ञापन

पर्यटन उद्योग की लौटी रौनक
देव दीपावली पर पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यववसायियों की रौनक लौट आई है। आलम यह है कि लाखों रुपये में होटल के कमरे और बजड़े बुक हुए हैं। वाहनों की बुकिंग भी मुहमांगी कीमत पर हुई है। जहां एक होटल में एक लाख बीस हजार में कमरे की बुकिंग हुई है तो बजड़े की बुकिंग तीन लाख तक पहुंच गई। देव दीपावली पर शादी का मुहुर्त होने के कारण वाहनों की मांग सबसे अधिक रही। आम तौर पर तीन हजार में बुक होने वाले वाहन की बुकिंग 12-13 हजार में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के बाद देश भर के पर्यटक इस बार काशी में आए। इससे पर्यटन सेक्टर में काफी बूम रहा। -राहुल मेहता, अध्यक्ष, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन
पर्यटकों की आवाजाही से टूरिज्म सेक्टर की रौनक लौट आई। साथ ही हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी कारोबार को भी गति मिली। -प्रवीण मेहता, प्रवक्ता वाराणसी टूरिज्म गिल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed