{"_id":"5e50cfab8ebc3ef4060f8b7a","slug":"deputy-cm-inspects-chaukghat-flyover-instructions-to-complete-vidyapeeth-lane-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने चौकाघाट फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, विद्यापीठ लेन को जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने चौकाघाट फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, विद्यापीठ लेन को जल्द पूरा करने के निर्देश
Sat, 22 Feb 2020 12:23 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के निर्देश देते उप मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह से ही कई कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के लिए पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। लहरतारा में मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा और पांडेयपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग के सदस्य दिलीप सोनकर के आवास पर जाकर मुलाकात की। दरअसल, कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम से अनदेखी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
केशव मौर्य को सम्मानित करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया था कि आपका सम्मान मेरी जिम्मेदारी है। इसी के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर जाने का निर्णय लिया। इससे पहले वे लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यापीठ की ओर उतरने वाले रैम्प के काम को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।