फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said our goal is to make Varanasi number one district in india

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: वाराणसी को देश में नंबर वन जनपद बनाने का है लक्ष्य, अस्पतालों में जल्द दिखेगा सुधार

Fri, 29 Apr 2022 02:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी मंत्री बनने के बाद वह आज सुबह वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said our goal is to make Varanasi number one district in india
जनप्रतिनिधियों संग बैठक करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी मंडल का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहली बार आज वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज वाराणसी जिले के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई है।

विज्ञापन


हमारी प्राथमिकता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाएं हैं। उन्हें समय से पूरा करना है ताकि लाभ आम जनता तक पहुंचे। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल समेत अन्य योजनाओं में कहीं कोई दिक्कत न हो। कोरोना टीकाकरण समय से हो। खासतौर पर बच्चों को समय से कोरोना वैक्सीन लगाना है।

विज्ञापन

अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध

इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने जो सुझाव दिए हैं उसपर हमलोग आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य वाराणसी को देश का नंबर वन जिला बनाने का है। कहा कि वाराणसी को ऐसा जनपद बनाना है जिसे देश के लोग नंबर वन बोलें। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आपको सुधार अच्छी तरह दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि जल्द ही आपको इसमें सुधार देखने को मिलेगा। बैठक में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का हाल जाना और अधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिए। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार काशी को सुंदर और सुव्यवस्थित करने में जुटी है। जनता के कल्याण के लिए सरकार जो भी कर सकती है वो सब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed