फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Brajesh Pathak held review meeting of Health Department in Varanasi

वाराणसी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- मरीजों को समय से मिले इलाज, जांच-ऑपरेशन में न बरतें लापरवाही

Thu, 29 Oct 2026 02:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 29 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी लगे और ओपीडी सेवाएं भी संचालित होती रहें। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak held review meeting of Health Department in Varanasi
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने बड़े ही साफ शब्दों में कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का समय से बेहतर उपचार हो। जांच और ऑपरेशन में किसी तरह की लापरवाही न हो। कहीं भी लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल (वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर) के जिलों के सीएमओ, सीएमएस, एसआईसी, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य के साथ ही अपर निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह से सुविधाओं की जानकारी ली। वाराणसी के सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में संचालित चिकित्सा सेवाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सेवाओं की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उपचार के लिए आने वाला कोई भी मरीज आवश्यक चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे, इस पर विशेष ध्यान देना होगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी के साथ ओपीडी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हों और ऑपरेशन थियेटर में उपलब्ध विशेषज्ञता एवं संसाधनों के अनुरूप ऑपरेशन किए जाएं। इसकी निगरानी भी अधिकारियों को करते रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों में जरूरी औषधियों, स्ट्रेचर, पेयजल, पर्याप्त बेड, अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पांडेयपुर और मानसिक अस्पताल परिसर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा भी की। 


प्राचार्य डॉ. कमल कुमार से निर्माण कार्य की जानकारी ली और काम में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की नियमित निगरानी करने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed