{"_id":"60d4956c6a7bda1c5617fc3c","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-projects-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: उपमुख्यमंत्री ने किया 511 करोड़ की 515 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, विकास की जताई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: उपमुख्यमंत्री ने किया 511 करोड़ की 515 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, विकास की जताई उम्मीद
Thu, 24 Jun 2021 07:54 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:54 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर लोकार्पण और शिलान्यास के शिलापट्ट लगवाने को कहा। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में आयोजन हुआ।
विज्ञापन
मिर्जापुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में राजकीय इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 511 करोड़ रुपये की 515 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अपने तय समय से लगभग आधा घंटा विलंब से उपमुख्यमंत्री का हेलीकाफ्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां कुछ देर विश्राम कर वह सीधे महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज पहुंचे।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में उपमुख्यमंत्री का आर्यकन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य रीता वर्मा के निर्देशन में वाणी वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा ने तीन सौ सीट प्राप्त की। उनका हृदय से स्वागत है।
विज्ञापन
इसके बाद मंचासीन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, चुनार विधायक अनुराग सिंह व छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी विधायकों ने उनको स्मृति चिन्ह देकर माल्यार्पण किया। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल का भी स्वागत किया गया। इसके बाद लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम पूरा कर वह विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने चले गए। इसी बीच उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामसकल, सोनभद्र व अन्य जगहों के विधायक, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, अभय मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
15 दिनों में लगवाएं शिलापट्ट
उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि वे 15 दिनों के अंदर जहां की परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। वहां ले जाकर जनप्रतिनिधि से मिलकर उस जगह पर शिलापट्ट लगवाएं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।