फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma said in Ghazipur opposition wants to divide up on the basis of caste religion

गाजीपुर: उपमुख्यमंत्री ने कहा, जाति-धर्म के आधार पर प्रदेश को बांटना चाहता है विपक्ष, अपराधियों के चंगुल से मिली मुक्ति 

Fri, 24 Sep 2021 07:57 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Fri, 24 Sep 2021 07:57 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बगैर कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में खेल रहे हैं जो विदेशी आक्रांता की तारीफ करने में लगा है। इसके पहले की सरकारें गुंडे और माफिया के पीछे घूमती थीं। आज गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ कर जान बचाने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma said in Ghazipur opposition wants to divide up on the basis of caste religion
गाजीपुर में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : Twitter: @drdineshbjp

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को गाजीपुर में कहा कि विपक्ष जाति और धर्म के आधार पर प्रदेश को बांटना चाहता है। जबकि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करने का संकल्प लिया है। वह कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गाजीपुर जिला अपराधियों के चंगुल से पूरी तरह से मुक्त हो चुका है। प्रधानमंत्री को विपक्ष ने कहा कि पिछड़ी जाति के नेता हैं, यह क्या काम करेंगे। आज प्रधानमंत्री ने पूरे दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। पूरा विश्व उनके गुणगान में लगा है। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारों ने पिछड़ी जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। कहा कि महाराजा सुहेलदेव महान योद्धा थे। उन्होंने विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को धूल चटाई थी। 
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर पर कसा तंज 
ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बगैर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में खेल रहे हैं जो विदेशी आक्रांता की तारीफ करने में लगा है और वहां पर सजदा करता है। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि यहां की जनता एक राजभर से पीछा छुड़ाना चाहती है। ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बिना उन्होंने उन्हें असलम राजभर के नाम से संबोधित किया। कहा कि असलम राजभर उस्ताद ओवैसी के चंगुल में फंस गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शासन में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं 

इसके पहले की सरकारें गुंडे और माफिया के पीछे घूमती थीं। आज गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ कर जान बचाने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं। भाजपा शासन में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में माफिया की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त करा दी गईं।  

अब तक साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी मिली
नेशनल इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी है। अब तक 20 लाख 22 हजार आठ सौ छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई है। झोपड़ी में रहने वालों को पक्का मकान एवं मकान में रहने वाले किसानों को उपज का दोगुना लाभ हमारी सरकार ने दिया है। गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग पर कहा कि यहां पर नकल माफिया का वर्चस्व रहा है। पहले शिक्षा व्यवस्था सुधर जाने दीजिए। इसके बाद इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed