फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   depressed youth committed suicide by hanging in varanasi

UP: अवसाद से ग्रस्त युवक ने खत्म कर ली जिंदगी, फंदे से लटकता शव देख हैरान रह गए मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग

Sat, 09 Nov 2024 09:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Nov 2024 09:34 AM IST
सार

वाराणसी जिले में अवसाद से ग्रस्त एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका शव देखा तो परिजनों के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
depressed youth committed suicide by hanging in varanasi
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मुगदलपुर, गोला निवासी एक युवक ने शनिवार को घुरहूपुर स्थित एक खाली प्लाट में नीम के पेड़ में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह अवसाद से ग्रसित था। उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचकर एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मुगदलपुर, गोला निवासी चंदन मौर्या (20) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता राम बदन मौर्या ने बताया कि चंदन वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर बल्ली पटरा की दुकान पर उनका हाथ बटाता था। वह मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। अक्सर बोलता था कि बाऊ दवईया में त बहुत पईसा लगी न। इस पर परिवार के लोग उसे समझाते थे। 
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार की रात में वह 11 बजे घर आया खाना खाकर सो गया। इधर, शनिवार की सुबह पांच बजे घर से घूमने निकला और बर्मा मंदिर के बगल में खाली पड़े मैदान में नीम के पेड़ पर फंदे से लटक गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस के साथ ही परिवार को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी डॉ. अतुल कुमार अनजान ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed