फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dental Students Catwalk In Faionshow

आकर्षक परिधानों के साथ भावी डेंटिस्टों ने अदाओं से रिझाया

Sat, 21 Feb 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 21 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dental Students Catwalk In Faionshow
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय का स्वतंत्रता भवन शुक्रवार की शाम गुलजार रहा। मौका था युवा महोत्सव के तहत दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम विजडम-2015 का। इसमें खूब मौज मस्ती की। समारोह में गायन-वादन, फैशन शो, रंगोली सजाने का जादू विद्यार्थियों के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन


संकाय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात गीत संगीत की स्वरलहरियों पर विद्यार्थी झूमते रहे। सोलो गायन में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वही फैशन शो को चार भागों में बांटा  गया था। इसके  जरिए भारतीय
विज्ञापन


पहनावे को दिखाया गया। इसमें कैजुअल राउंड, थीम राउंड, एथेनिक राउंड और कल्चरल राउंड को रैंप पर कैटवाक के जरिए प्रदर्शित किया। वही कवि सम्मेलन में रंजना राय, बद्री विशाल, नागेश शांडिल्य, रिंकी खान के काव्य पाठ पर शिक्षकों और छात्रों ने खूब ठहाका लगाया। इसके अलाव क्विज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इससे पहले चिकित्सा विज्ञान संकाय के निदेशक प्रोफेसर राणा गोपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के डीन प्रो नरेश शर्मा, आर्गानाइजिंग चेयरमैन प्रो टीपी चतुर्वेदी, प्रो नीलम मित्तल, डा एचसी बरनवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed