फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue death awakened judicature

डेंगू से मौत के बाद जागा महकमा

Sun, 04 Sep 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue death awakened judicature
डेंगू
 जिले में डेंगू से दो मौतों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। ब्लड बैंकों से प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। अस्पतालों में हर दिन डेंगू, मलेरिया, सर्दी, खांसी, वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। उधर शनिवार को मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में राजेश जायसवाल(28) को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जिले में बाढ़ के दौरान लंबे समय पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम की ओर से न तो सफाई और न ही फागिंग कराई जा रही है। एक सप्ताह में पांच से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। महावीरनगर निवासी एक दंत चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। डेंगू पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम भले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा कर रहे हों लेकिन जिस तरह से रोज नए-नए मरीज आ रहे हैं, दावों की पोल खुलती जा रही है।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल, रामनगर, दीनदयाल उपाध्याय अस्पतालों में डेंगू पीड़ितों के लिए अलग से वार्ड तो है लेकिन मच्छरदानी की कमी है। ऐसा तब है जब दो दिन पहले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने सीएमओ को डेंगू मरीजों की नियमित मानीटरिंग का निर्देश दिया था। उधर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों के अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी फागिंग कराई जा रही है। इस बीच मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में ओपीडी में जांच कराने आए राजेश जायसवाल का प्लेटलेटस कम होने के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed