फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue casees increased in Varanasi number of patients crossed more than 100 CMO took stock of affected colonies

वाराणसी में डेंगू का प्रकोप बढ़ा: मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, सीएमओ ने प्रभावित कॉलोनियों में पहुंचकर लिया जायजा

Sun, 05 Sep 2021 01:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 01:14 AM IST
सार

मंडलीय अस्पताल, बीएचयू, शास्त्री अस्पताल राम नगर समेत निजी अस्पतालों में भी 80 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने भी अधिकारियों संग जिन जगहों पर मरीज मिले वहां का जायजा लिया।

विज्ञापन
Dengue casees increased in Varanasi number of patients crossed more than 100  CMO took stock of affected colonies
मंडलीय अस्पताल का डेंगू वार्ड मरीजों से भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी जिले में दस मरीज मिले। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार 105 पहुंच गया है। जबकि संदिग्ध मरीज 760 हैं। इधर, सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। अब रविवार से डेंगू के मरीजों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन


यहीं पर वायरल फीवर के मरीज भी भर्ती किए जाएंगे। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर निगम की टीम ने लंका, भगवानपुर, सिगरा में फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव कराया। सीएमओ ने भी अधिकारियों संग जिन जगहों पर मरीज मिले वहां का जायजा लिया।
विज्ञापन


शनिवार को पान दरीबा, जगतगंज, कोनिया, पांडेयपुर, हुकुलगंज आदि जगहों पर 10 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए घरों में लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया जा रहा है। मंडलीय अस्पताल, बीएचयू, शास्त्री अस्पताल राम नगर समेत निजी अस्पतालों में भी 80 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में भर्ती होंगे डेंगू, वायरल के मरीज

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिस तरह से मरीजों की संख्या मिलती जा रही है, इसके बाद दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। यहां जांच की भी व्यवस्था है। सीएमओ ने पांडेयपुर स्थित प्रेमचंद नगर कॉलोनी का निरीक्षण कर जायजा लिया। 

नगर निगम ने बांटे क्लोरीन, ओआरएस का पैकेट

डेंगू सहित अन्य संचारी रोग के रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के नेतृत्व में सारनाथ, खोजवां, सुसुवाहीं, सीरगोबर्धन, चितईपुर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर एंटीलार्वा व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।

इस दौरान नगर निगम की ओर से 3500 क्लोरिन टैबलेट और 250 ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया। साथ ही इन क्षेत्रों के स्कूलों में भी दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के नोडल अधिकारियों द्वारा अपने वार्डों में भ्रमण करते हुये आम नागरिकों को डेंगू एवं मलेरिया रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed