{"_id":"6411beb392c20b22bd024eb4","slug":"demonstration-was-done-to-demand-increase-in-pension-varanasi-news-c-20-vns1013-104495-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पेंशन बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन, लगा जाम\r\n-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पेंशन बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन, लगा जाम -
विज्ञापन
फोटो-
पेंशन बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन, लगा जाम
- जुलूस निकालकर ताकत का अहसास कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पेंशनर्स समिति ने बुधवार को पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर कैंट बस स्टेशन सामने प्रदर्शन किया। साथ ही जुलूस निकालकर ताकत का अहसास कराया। इससे 40 मिनट तक बस स्टेशन के सामने की सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
ईपीएस-95 राष्ट्रीय आंंदोलन समिति से जुड़े सदस्यों ने रास्ता रोको आंदोलन के तहत जुलूस निकालकर रोडवेज के सामने अपनी आवाज बुलंद की। इसमें वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल रहे। समिति के अध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि दो व्यक्तियों (पति-पत्नी) के जीवन यापन के लिए मासिक पेंशन 7500 रुपये किया जाए। पेंशन फंड से डीए का भुगतान किया जाना चाहिए। मेडिकल की सुवधिा भी मिलनी चाहिए। इस मौके पर सचिव शिव कुमार सिंह, रमेश सिंह, गुरु प्रसाद पांडेय, किशुन, बचानू राम, कौशल मणि मिश्रा, लक्ष्मी पांडेय आदि मौजूद रहे।