फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration of junior doctor, emergency service may come to a standstill

जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन, ठप कर सकते हैं इमरजेंसी सेवा

Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of junior doctor, emergency service may come to a standstill
नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में शनिवार से ही बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोई कार्रवाई न होते देख जूनियर डॉक्टर ओपीडी, वार्ड में सेवा न देने के बाद अब इमरजेंसी सेवा को भी ठप कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की समस्या और बढ़ सकती है। हालांकि अभी इस तरह का कोई निर्णय तो नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह हड़ताल जारी है, उससे जल्द ही मांगें पूरी न होने पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इधर, तीसरे दिन सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने आईएमएस निदेशक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी हाल में ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। यहां नियमानुसार असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर(जिनकी ओपीडी डेट थी) ने मरीजों को देखा। आमतौर पर जूनियर डॉक्टरों के रहने की वजह से अधिकांश मरीजों को वह देख लेते हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। अब जब तक हड़ताल खत्म नहीं हो जाएगी तब तक समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed