फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demanded cycle path with the impression of colored palms

Varanasi News: रंगीन हथेलियों की छाप से साइकिल पथ की मांग की

Sat, 29 Jul 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demanded cycle path with the impression of colored palms
साइकिल से संतुलन अभियान के तहत जगतपुर डिग्री कॉलेज के पास युवाओं ने रंगीन हथेलियों की छाप से साइकल पथ की मांग की। क्लाइमेट एजेंडा के अभियान से जुड़ने के साथ ही युवाओं ने अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग साइकिल पथ का निर्माण। दूसरा साइकिल पथ के किनारे पौधरोपण, तीसरा सोलर आधारित स्ट्रीट लाइन और साइकिल लेन पर मोटर वाहन का पूर्णत: प्रतिबंध। क्लाइमेट एजेंडा की निदेशक एकता शेखर ने बताया कि साइकिल से संतुलन अभियान वाराणसी से शुरू होकर प्रादेशिक स्तर तक साइकिल पथ की मांग रखेगा। लड़कियों का मानना है कि उन्हें साइकिल चलाते समय सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लड़कियों के लिए साइकिल केवल आवाजाही का साधन नहीं है बल्कि वह उन्हें आत्मनिर्भरता का भी बोध कराता है। अभियान के दूसरे दिन सीमा, गुलफ्शा, अनुराधा, स्तुति, तनु, पायल, काजल समेत कई युवाओं ने अपनी रंगीन हथेलियों के छाप से साइकिल पथ के निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed