फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to remove toll plaza built near Lalanagar on Varanasi-Prayagraj highway: Traders demonstrated

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर के पास बने टोल प्लाजा को हटाने की मांग : व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Nov 2024 07:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 07:31 PM IST
सार

लालानगर टोल हटाने की मांग को लेकर व्यापारी मुखर होते नजर आए। टोल प्लाजा के सामने नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया और यहां से टोल हटाने की मांग की। व्यापारियों की माने तो मात्र 34 किमी की दूरी तय करने में भी टोल देना पड़ रहा हे जिससे खर्च का अतिरिक्त भार हो रहा है लिहाजा उनकी मांग पर सुनवाई हो।
 

विज्ञापन
Demand to remove toll plaza built near Lalanagar on Varanasi-Prayagraj highway: Traders demonstrated
टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर के पास बने टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने टोल प्लाजा के पास विरोध-प्रदर्शन किया। गोपीगंज नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने प्रदर्शन कर टोल हटाने की मांग की। व्यापारियों ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री के नाम संबोधित पत्रक गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह को सौंपा।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि हंडिया टोल प्लाजा और लालानगर टोल प्लाजा की दूरी मात्र 34 किलोमीटर है। जिसके चलते वाहन स्वामियों को हंडिया टोल प्लाजा से टोल टैक्स देने के बाद लाला नगर टोल प्लाजा पर भी टोल शुल्क देना पड़ता है। जिसकी वजह से वाहन स्वामियों को दो बार मात्र 34किलोमीटर के एरिया में टोल देना पड़ता है। गोपीगंज नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने संसद में बयान दियाा था कि जिले में कहीं भी अगर 60 किमी के दायरे में दो टोल हैं तो उसे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन




 बताया कि इस लिहाज से यह टोल बिल्कुल अवैध है। मांग किया कि यहां से तत्काल टोल हटाया जाए। जिससे व्यापारियों के साथ यात्रियों को भी राहत मिल सके। इस दौरान रतन अग्रहरी, शिवशंकर गुप्ता, शिवप्रकाश गुप्ता, अनुज बरनवाल, दिनेश उमर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed