फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to register case in Gyanvapi campus statement case

Varanasi: अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 17 Feb 2024 09:14 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Feb 2024 09:14 AM IST
सार

शहर के मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने शुक्रवार को एसीपी दशाश्वमेध से भी मुलाकात की। मांग की है कि काशी के सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
Demand to register case in Gyanvapi campus statement case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव और शहर के मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने शुक्रवार को एसीपी दशाश्वमेध से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि ज्ञानवापी परिसर में भड़काऊ बयान और माहौल बिगाड़ने मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने दशाश्वमेध थाने में तहरीर भी दी।

विज्ञापन


नोमानी के अनुसार पिछले दिनों बड़े नंदीजी के पास 20 अवांछनीय किस्म के लोग इकट्ठा हुए। इसमें छावनी आगरा के परमहंस आचार्य और उनके साथ मौजूद शृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी सीता साहू और मंजू व्यास भी मौजूद रहीं। आरोप है कि उन्होंने विवादित बयान दिलवाने के लिए उकसाया। जिला और पुलिस प्रशासन ने विवादित बयान पर कोई कार्रवाई नहीं की। काशी के सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed