फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to Make the State Drug-Free Raised Through a 9-km Foot March

Varanasi News: 9 किमी की पदयात्रा निकाल प्रदेश को नशामुक्त करने की मांग

Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to Make the State Drug-Free Raised Through a 9-km Foot March
वाराणसी। नशा मुक्ति और काशी को नशामुक्त घोषित करने की मांग को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तले शनिवार को विशाल नशामुक्त पदयात्रा निकाली गई। बीएचयू से नदेसर तक नौ किमी तक निकली इस यात्रा में प्रदेशभर से तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए। साथ ही नारी शक्ति से नशा मुक्ति के लिए आवाज उठाने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। नशामुक्त प्रदेश बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई।
विज्ञापन


यात्रा में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी नशामुक्त परिवार व समाज और अपराध मुक्त समाज बनाने का संदेश दे रहे थे। उन्होंने नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए प्रदेश सरकार से नशामुक्त प्रदेश बनाने की मांग की। पदयात्रा में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम, मध्यप्रदेश की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूप बहन पूजा शुक्ला, संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी, चेतना आरुणि आदि ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान और इसे छोड़ने के बाद होने वाले फायदे के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed