फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to get the survey of Waju Khana done by ASI, hearing on September 8 on the application given in the cou

Gyanvapi Case: तो क्या अब एएसआई करेगी वजूखाने का सर्वे? जिला अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल, जानिए- किसने दिया

Wed, 30 Aug 2023 08:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 30 Aug 2023 08:45 AM IST
सार

अधिवक्ता मान बहादुर सिंह, सौरभ तिवारी और अनुपम द्विवेदी ने बताया कि जिला जज की अदालत में 64 पन्ने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इसके जरिये सील वजूखाने का भी सर्वे कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Demand to get the survey of Waju Khana done by ASI, hearing on September 8 on the application given in the cou
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला जज की अदालत से मंगलवार को ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से कराने का अनुरोध किया गया। विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य व ज्ञानवापी-मां शृंगार गौरी मुकदमे की याचिकाकर्ता राखी सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में आठ सितंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें!: कल से पांच सितंबर तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, ये है पूरी लिस्ट

विज्ञापन

अधिवक्ता मान बहादुर सिंह, सौरभ तिवारी और अनुपम द्विवेदी ने बताया कि जिला जज की अदालत में 64 पन्ने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इसके जरिये सील वजूखाने का भी सर्वे कराने की मांग की गई है। ताकि, संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर का सच सामने आ सके। अदालत के आदेश से एएसआई की टीम ज्ञानवापी के मौजूदा स्वरूप को नुकसान पहुंचाए बगैर सुरक्षित तरीके से सर्वे का काम कर रही है। ऐसे में शिवलिंग जैसी आकृति को छोड़कर वजूखाने का भी वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कराने की आवश्यक है। इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed