फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to declare Varanasi as Town of Export Excellence Purvanchal Exporters Association sent letter to DGF

वाराणसी को ‘टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस’ घोषित करने की मांग, पूर्वांचल निर्यातक संघ ने डीजीएफटी को भेजा पत्र

Thu, 28 Jul 2022 06:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

पूर्वांचल निर्यातक संघ ने केंद्र सरकार और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से 15 जीआई उत्पादों को अपने में समेटे वाराणसी को  टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस घोषित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Demand to declare Varanasi as Town of Export Excellence Purvanchal Exporters Association sent letter to DGF
पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी को ‘टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस’ घोषित की मांग निर्यातकों ने की है। 15 जीआई उत्पादों को अपने में समेटे वाराणसी को वैश्विक  स्तर पर निर्यात का हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे पूर्वांचल निर्यातक संघ ने पिछले दिनों केंद्र सरकार और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) को इसके लिए पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन


मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में गुरुवार को पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष अमिताभ ने बताया कि पिछले साल वाराणसी में 565 करोड़ से अधिक का निर्यात हुआ था। इसमें हथकरघा, हस्तशिल्प, कालीन और बनारसी सिल्क आदि का योगदान लगभग 150 करोड़ से अधिक का था।
विज्ञापन


डीजीएफटी को इस आशय से पत्र भेजकर वाराणसी को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस घोषित करने की मांग की गई। बताया कि 750 करोड़ से अधिक निर्यात पर उस जिले को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का दर्जा मिल जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो होगा ये फायदा 
उन्होंने बताया कि यह मांग स्वीकार हुई तो वाराणसी के निर्माताओं को आधुनिक मशीन खरीदने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्हें बेहतर निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आकर्षित करने के लिए दुनिया भर में मेले, प्रदर्शनी लगेंगे। 

 इससे यहां के निर्यातकों, निर्माताओं और व्यापारियों को व्यापारिक स्पर्धा क्षेत्र में समान संभावनाएं प्राप्त होंगी। जिससे वह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में और अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। संस्था के सचिव अनिल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राज दुआ के अनुसार  टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस घोषित होने से इस क्षेत्र के निर्यातकों, उद्यमियों, हस्तशिल्प, हथकरघा निर्माताओं, बुनकरों और कारीगरों को लाभ के साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, व्यापारिक संभावनाओं में वृद्धि होगी। इससे होटल, पर्यटन, कृषि, फूड उत्पाद और उन पर आधारित अनेक व्यापार व व्यापारिक संस्थान आगे बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed