फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand Raised to Establish Triple IT in Mangal Pandey Name and Award Him Bharat Ratna

UP: मंगल पांडेय के नाम पर ट्रिपल IT बनाने, भारत रत्न देने की मांग; प्रतिमा पर 169 किलो की माला पहनाकर किया नमन

Thu, 09 Apr 2026 07:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 07:31 PM IST
सार

Mangal Pandey Punyatithi: बलिया में मंगल पांडेय के169वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा पर 169 किलो का माला पहनाकर नमन किया गया। आयोजन में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, सांसद मनोज तिवारी सहित कई विधायक शामिल हुए।

विज्ञापन
Demand Raised to Establish Triple IT in Mangal Pandey Name and Award Him Bharat Ratna
प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी व सांसद मनोज तिवारी का सम्मान करते परिवहन मंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: नगर से सटे नगवा गांव में जन्मे मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर बुधवार को देर शाम विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह संयोजकत्व में किया गया। अमर शहीद के 169वें बलिदान दिवस पर अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर 169 किलो का माला पहनाकर नमन किया। परिवहन मंत्री ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडेय के नाम पर एक ट्रिपल आईटी बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति बलिया के जवहीं निवासी प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी व सांसद मनोज तिवारी, कलाकार आर्यन बाबू मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मंगल पांडेय के जीवन और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ट्रिपल आईटी को लेकर कुलपति ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि 19 जुलाई 1827 को बलिया के नगवा में जन्मे मंगल पांडेय ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में रहते हुए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंगल पांडेय को किया गया नमन

Demand Raised to Establish Triple IT in Mangal Pandey Name and Award Him Bharat Ratna
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा जनमन। - फोटो : संवाद

मंगल पांडेय को भारत रत्न देने की भी मांग परिवहन मंत्री ने की जिस पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मंगल पांडेय जैसे महानायक भारत रत्न से भी ऊपर हैं। अगर उन्हें यह सम्मान नहीं मिलेगा तो फिर किसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जहां से अंग्रेजी शासन की जड़ें हिल गई थीं। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे व बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रशंसा की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

अमर शहीद के इस कार्यक्रम को अगले वर्ष और भी भव्य रूप दिया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दर्जनों पूर्व सैनिकों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, पूना सिंह, मृत्युंजय तिवारी, विवेक पाठक, रामनारायण बिंद, अंजनी पांडेय, दीपक पासवान आदि मौजूद रहे।

सांसद के गीतों पर झूमते रहे लोग
लोगों की मांग पर मनोज तिवारी ने कई गीत प्रस्तुत किए। मंच पर आते ही मनोज तिवारी ने धनि-धनि नगवां अंगनवा जहां मंगल लिहले जनमवा नू हो...गाकर लोगों में देशभक्ति के भाव को जगा दिया। इसके बाद ददरी के मेलवा, बाघ के करेजा, ओका, बोका, हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी है जी......आदि कई गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Demand Raised to Establish Triple IT in Mangal Pandey Name and Award Him Bharat Ratna
मंच पर अतिथियों का किया गया अभिनंदन। - फोटो : संवाद

अब बदलाव चाहती है बंगाल की जनता : मनोज तिवारी
राजनीतिक मुद्दों पर भी मनोज तिवारी ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और वहां जल्द ही कानून का राज स्थापित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है लेकिन देशभक्तों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, अखिलेश यादव के विदेश नीति वाले बयान पर कहा कि पहले अपनी पार्टी की नीति स्पष्ट करें, फिर देश की नीति पर सवाल उठाएं। उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश आज शांति और स्थिरता का संदेश दे रहा है।

अमर शहीद की याद में हुआ चैता मुकाबला
गउरा के लाल रउवा के, पहिले बुलावत बानी..गायक सुदर्शन यादव ने जब गणेश वंदना शुरू की तो लोग झूमने पर मजबूर हो गए। नगर के कदमतल्ला चौराहे पर बुधवार की रात जरा याद करो कुर्बानी... के तहत दो गोला चैता का शानदार मुकाबला हुआ। शहीद मंगल पांडेय की स्मृति में यह मुकाबला बिहार के गायक सुदर्शन यादव और बलिया के प्रसिद्ध गायक स्वामीनाथ व्यास के बीच हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी एवं मंत्री राजकुमार पांडेय ने किया। इसके बाद गायक स्वामीनाथ ने अपनी चैता गीत भरी-भरी गोलिया, खेलले खून के होलिया ए रामा मंगल पांडेय, बोले लगले जय हिंद के बोलिया.. सुनाकर लोगों में जोश भर दिया और खूब वाहवाही बटोरी। इस मौके पर अवधेश राय, परमात्मानंद पांडेय, सुधीर ओझा, सियाराम यादव, ओमप्रकाश पांडेय, बब्बन विद्यार्थी आदि लोगों ने कलाकारों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed