फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for Vitamin C fruits increased, prices also increased

विटामिन सी वाले फलों की मांग बढ़ी, दाम भी बढ़े

Tue, 11 May 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for Vitamin C fruits increased, prices also increased
वाराणसी। रमजान और कोरोना में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर लोग फलों की खरीदारी कर रहे हैं। खास कर विटामिन सी वाले फलों की मांग बढ़ गई है। इसी वजह से इनके दाम भी बढ़ गए हैं और थोक व फुटकर भाव में काफी अंतर आ गया है। सेब, संतरा, कीवी, नारियल पानी, अनार के दामों में भारी उछाल है।
विज्ञापन

वाराणसी प्रगतिशील सब्जी-फल व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सोनकर ने बताया कि मंडी में फलों की आवक भरपूर है। मौसमी फलों को छोड़ स्टोरेज के फलों के थोक भाव में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन फुटकर कारोबारी ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लोग सेब, संतरा, माल्टा, पपीता, तरबूज, बेल का खूब सेवन कर रहे हैं। फल आढ़ती नारायण सोनकर ने बताया कि मौसमी फलों के दाम इस समय सस्ते हैं। जबकि बिना मौसम के फल (सेब, संतरा, अंगूर) कोल्ड स्टोर के हैं। इस कारण इनके दाम ज्यादा हैं।
विज्ञापन

फलों का भाव
फल थोक फुटकर
सेब 160-180 200-220
संतरा 100-120 130-150
केला 20-25 50-60
अनार 40-70 120-140
अंगूर 80-100 120-140
पपीता 20-25 35-40
तरबूज 08-10 15-20
नारियल 35-40 60-70
नोट: सभी फलों के दाम प्रति किलो में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed