{"_id":"6a5a8712928eba496f04a5c0","slug":"demand-for-suspencsion-varanasi-news-c-20-vns1056-1469760-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रिश्वतखोर अधिकारी को बर्खास्त करने और संपत्ति जब्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रिश्वतखोर अधिकारी को बर्खास्त करने और संपत्ति जब्त करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
वाराणसी। विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल ने जीएसटी उपायुक्त अंबिका को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। व्यापारियों ने शुक्रवार को अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की बैठक में अधिकारी को कार्यमुक्त करने और संपत्ति जब्त करने की मांग की। व्यापारियों ने उस व्यापारी की सराहना की जिसने यह साहसिक कदम उठाया। ऑनलाइन व्यापार ने पहले ही व्यापारियों को हाशिए पर धकेल दिया है। व्यापारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा एक ख्वाब ही साबित हो रहा है। अफसरशाही अंग्रेजों के जमाने के ढर्रे पर निर्बाध गति से फल-फूल रही है। उनका मानना है कि अधिकारीशाही भारत में कुष्ठ रोग के समान हो गई है। यह आमजन की धारणा है जो इस शोषण का शिकार हुए हैं।
प्रतीक कुमार गुप्ता ने कहा कि निरंकुश अफसरशाही से मुक्ति के लिए व्यापारी आयोग आवश्यक है। व्यापारी आयोग होने से व्यापारी बिना किसी भय के अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की कि जीएसटी अधिकारी को कार्यमुक्त कर उनकी संपत्ति जब्त की जाए और उन पर विधिक दंड लागू किए जाएं। व्यापार मंडल ने उस व्यापारी बंधु के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया जिसने अधिकारी को पकड़वा कर एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन