फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for Bharat Ratna former PM Manmohan Singh Ganga Aarti Kashi homage paid lighting lamps

Manmohan Singh : पूर्व PM को भारत रत्न की मांग, काशी की गंगा आरती में दो मिनट का मौन; 1001 दीप जलाकर किया नमन

Sat, 28 Dec 2024 01:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर काशी में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में विश्वविख्यात गंगा आरती में दीपक जलाए गए। इसके साथ ही लोगों ने पूर्व पीएम के चित्र लेकर उन्हें याद किया।

विज्ञापन
Demand for Bharat Ratna former PM Manmohan Singh Ganga Aarti Kashi homage paid lighting lamps
काशी के गंगा घाट पर डाॅ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा हुई। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल मौजूद थे। 

विज्ञापन


भाजपा के स्थानीय नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि उनका सफर राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन




उधर, कछवा रोड बाजार में व्यवसायी प्रेमचंद जायसवाल के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह श्रद्धांजलि दी गई। कैंट रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी शोक जताया। शोक के दौरान कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगा झंडा भी आधा झुका रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक जताया गया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शोक जताया। 

दशाश्वमेध घाट पर जलाए ए दीप

Demand for Bharat Ratna former PM Manmohan Singh Ganga Aarti Kashi homage paid lighting lamps
हाथों में चित्र लेकर पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह को किया गया याद। - फोटो : अमर उजाला

दशाश्वमेध घाट पर 1001 दीप जलाकर, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धालुओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर आरती से पूर्व दो मिनट का मौन रखा गया। 

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह अत्यंत विनम्र, सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। 

भाजपा नेता गौरव राठी ने कहा कि डॉ. सिंह मृदुभाषी और दृढ़ निश्चयी थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के फाइन आर्ट्स के छात्र रुपेश सिंह ने सात घंटे में रेत से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आकृति उकेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed