{"_id":"61e7f96f01bba56f801fc198","slug":"delivery-of-pregnant-woman-in-ambulance-in-pindra-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एंबुलेंस में हुई गर्भवती महिला की डिलीवरी, आशा कार्यकर्ता पायलट के सहयोग से कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एंबुलेंस में हुई गर्भवती महिला की डिलीवरी, आशा कार्यकर्ता पायलट के सहयोग से कराया सुरक्षित प्रसव
Wed, 19 Jan 2022 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पिंडरा ब्लॉक के गजोखर निवासी एक गर्भवती महिला की एंबुलेंस में सुरक्षित और सफल डिलीवरी कराई गई। गजोखर निवासी राजेश की पत्नी रागिनी(23) की डिलीवरी होनी थी। घर रहने के दौरान उसे दर्द हुआ तो परिजनों ने 102 नंबर की एंबुलेंस को फोन किया। थोड़ी देर में एंबुलेंस घर पहुंची और महिला को लेकर पीएचसी पिंडरा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घर से पीएचसी जाते समय रास्ते में महिला का दर्द बढ़ गया। इसके बाद एंबुलेंस में बैठी आशा कार्यकर्ता ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) पुष्पेंद्र कुमार और पायलट रमेश कुमार के सहयोग से महिला की सुरक्षित और सफल डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
अभिषेक ने बताया कि महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसका वजन ढाई किलो हैं। डिलीवरी के बाद महिला को पीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। बताया कि इसके पहले भी 11 जनवरी को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मरदहवा निवासी एक महिला की डिलीवरी भी 108 नंबर की एंबुलेंस में कराई गई थी।