फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   delhi reason defeat uttar pradesh in football championship

उत्तरी अंचल फुटबाल प्रतियोगिता में दिल्ली रीजन ने एक तरफा मुकाबले में यूपी को हराया

Wed, 28 Nov 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 28 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
delhi reason defeat uttar pradesh in football championship
 दो दिवसीय उत्तरी अंचल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान पर मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन दिल्ली रीजन और उत्तर प्रदेश रीजन की टीमें आपस में भिड़ीं। एक तरफा मुकाबले में दिल्ली रीजन ने 5-0 से उत्तर प्रदेश रीजन को हराया। बुधवार को दो बजे पंजाब रीजन और दिल्ली रीजन के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली रीजन और उत्तर प्रदेश रीजन के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले हॉफ में दिल्ली रीजन ने दो गोल कर अपनी टीम को2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी दिल्ली रीजन की टीम हावी रही और तीन अन्य गोल कर अपनी टीम को 5-0 की अजेय बढ़त दिला दी। उत्तर प्रदेश की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


खेल के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट रमेश यादव तथा अशोक इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनॉलॉजी के अध्यक्ष अंकित मौर्या व उपाध्यक्ष अमित मौर्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।  पंजाब रीजन और दिल्ली रीजन के बीच फाइनल मुकाबला बुधवार को दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed