फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi MP Manoj Tiwari in Varanasi said BJP will fight strongly in UP assembly election 2022

मनोज तिवारी ने प्रियंका और राहुल गांधी पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, चंपत राय को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 19 Jun 2021 10:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Jun 2021 10:12 PM IST
सार

दो दिनी प्रवास पर वाराणसी आए दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी मजबूती से लडे़गी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार  पर जनता का विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
Delhi MP Manoj Tiwari in Varanasi  said BJP will fight strongly in UP assembly election 2022
डॉ. अमर अनुपम के आवास पर मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से लडे़गी। देश और प्रदेश में जिस तरह से सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास का खाका खींचा है, उससे जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग तथ्यहीन समाचारों को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर फैलाने का अवसर तलाशते हैं। 

विज्ञापन


इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के सचिव डॉ. अमर अनुपम के आवास पर अनौपचारिक बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ ,राजनीतिक लोग हिंसा कराने के लिए ही लगे हैं। ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भय का माहौल बनाया जा रहा है। चुनाव के बाद अब तक 53 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।
विज्ञापन


अयोध्या में जमीन को लेकर शुरू विवाद में मनोज तिवारी ने कहा कि चंपत राय जिन्होंने पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उन पर झूठा आरोप लगाने वालों को ईश्वर सजा देगी। बताया कि कोरोना की पहली लहर हो या दूसरी, केवल दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी ही नहीं देश, प्रदेश में सभी जगहों पर सरकार की मॉनिटरिंग का ही नतीजा रहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में जल्दी कामयाबी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाया गया, ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सहित अन्य व्यवस्था कराई गई। इस दौरान उन्होंने आईडीए सचिव से कोरोना की तीसरी लहर में दंत चिकित्सकों को भी मरीजों की सेवा के लिए प्रेरित करने की बात कही।

इससे पहले मनोज तिवारी ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।  तिवारी ने बताया कि वह अपनी मां से मिलने के लिए वाराणसी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed