फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi is still far away there is no space in any train except Vande Bharat for the next seven days

Varanasi News : दिल्ली अब भी दूर, वंदे भारत छोड़ अगले सात दिन तक किसी भी ट्रेन में जगह नहीं

Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 12:31 AM IST
सार

त्योहार के मौसम में वंदे भारत ट्रेन अगले सात दिन तक पूरी तरह से फुल है। दिल्ली की यात्रा करने के लिए तत्काल में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। हालत ये है कि कोटे के लिए भी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Delhi is still far away there is no space in any train except Vande Bharat for the next seven days
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : X / @PIB_India

विस्तार

होली के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नियमित और स्पेशल ट्रेनों में अगले सात-आठ दिन तक कंफर्म सीट नहीं है। तत्काल में भी यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। सिर्फ दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कंफर्म सीटें मिल रही हैं। हालांकि, वंदे भारत का किराया इतना अधिक है कि आम यात्री उसमें सवार नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी समेत आसपास जिलों के लोगों के लिए दिल्ली जाने के लिए सबसे मुफीद ट्रेन शिवगंगा, काशी विश्वनाथ, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, सद्भावना, श्रमजीवी, महामना, लिच्छवी, स्वतंत्रता सेनानी, फरक्का के किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीट नहीं हैं।
विज्ञापन


26 मार्च तक सीटें वेटिंग हैं। शिवगंगा, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट के लिए डीआरएम ऑफिस के कामर्शियल विभाग में कोटे भी खूब आ रहे हैं। एक दिन में 150 से 200 तक कोटा पहुंच जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वंदे भारत में पर्याप्त सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मऊ से 20 मार्च को खुलने वाली 05301 मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 75 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 89 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 27 मार्च को इसी ट्रेन के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 99, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 330 और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 115 बर्थ उपलब्ध है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed