फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrived in Kashi welcomed by BJP leaders airport visit Vindhyachal temple

UP: काशी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती कीं सुख-समृद्धि की कामना

Sat, 18 Jul 2026 01:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

CM Rekha Gupta Varanasi Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा ने त्रिशूल भेंट कर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrived in Kashi welcomed by BJP leaders airport visit Vindhyachal temple
एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने सीएम रेखा गुप्ता का किया स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपने दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पारंपरिक स्वागत कर उन्हें त्रिशूल भेंट किया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन एवं दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लेने वाराणसी आई हैं। कामना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सदैव सभी लोगों पर बनी रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महिला मोर्चा वाराणसी जिलाध्यक्ष विनीता सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन




 

Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrived in Kashi welcomed by BJP leaders airport visit Vindhyachal temple
गंगा आरती करतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता व अन्य - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती देखीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ वैदिक रीति से मां गंगा की पूजा की और दीपदान कर दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आरती का दर्शन कर अभिभूत हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed