फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delay in delivery of paddy to millers will not be tolerated: JPS Rathore

धान की मिलर्स तक डिलीवरी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : जेपीएस राठौर

Fri, 19 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Delay in delivery of paddy to millers will not be tolerated: JPS Rathore
सहकारिता मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में कसे अधिकारियों के पेंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। यूपी के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल के सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रबी अभियान, मूल्य समर्थन योजना और सदस्यता महाअभियान की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। रबी फसल अभियान को ध्यान में रख मंत्री ने जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी के सहायक आयुक्त और सहायक निबंधकों को निर्देश दिए कि हर सहकारी समिति पर न्यूनतम 25 मीट्रिक टन उर्वरक अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखा जाए। कहा कि किसानों को फसल की बुवाई के समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के संकेत भी दिए गए। मंत्री ने मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को और अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ, यूपीएसएस और पीसीयू को कहा गया कि धान की खरीद निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी क्रय केंद्र प्रतिदिन समय से खुलें और किसानों को इंतजार न करना पड़े। खरीदे गए धान की मिलर्स तक डिलीवरी के लिए परिवहन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान सदस्यता महा अभियान 2025 में वाराणसी मंडल द्वारा एक लाख 20 हजार नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य पूरा करने पर मंत्री जेपीएस राठौर ने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता सोमी सिंह को बधाई दी और विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed