फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deepotsav will be held in Kashi on the establishment of Ram temple

Varanasi News: राम मंदिर स्थापना पर काशी में होगा दीपोत्सव

Thu, 04 Jan 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav will be held in Kashi on the establishment of Ram temple
अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी काशी में उत्सव के तौर पर मनाई जाएगी। यहां घाटों से लेकर कुंडों और पोखरों पर लाखों दीपक जलाए जाएंगे। स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों की ओर से भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अस्सी घाट पर दीपदान के अलावा विशेष गंगा आरती होगी। पर्यटन विभाग समितियों के सहयोग से घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी को पुष्कर तालाब पर राम दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां 21 हजार दीप जलेंगे। मां गंगा सेवा समिति के बलराम मिश्र ने बताया कि अस्सी घाट पर रंगोली बनाई जाएगी। शीतल दास अखाड़ा के बह्मवेद विद्यालय के सैकड़ों बटुक श्रीराम चरित मानस और गीता पाठ करेंगे। भदैनी स्थित शिव हनुमान मंदिर के महंत डॉ़ शर्वणदास महाराज ने बताया कि भद्रेश्वर महादेव के विशेष शृंगार और पूजन के बाद मानस पाठ होगा। अस्सी स्थित प्राचीन वाजपेयी मंदिर, रामजानकी मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन होगा। नलिन नयन मिश्र ने बताया कि दुर्गाघाट, पंचगंगा व गाय घाट पर दीपदान होगा। दुर्गाकुंड स्थित प्राचीन बनकटी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गया प्रसाद मिश्र ने बताया कि मंदिर में बटुक व श्रद्धालु भगवान श्रीराम को दीप अर्पित करने के बाद मानस पाठ करेंगे। काशी में दिनभर चालीसा, मानस के पाठ के बाद शाम को दीपोत्सव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed