फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deepotsav celebrated in BHU Vishwanath Temple on ram mandir pran pratishtha

भगवामय हुआ BHU: विश्वनाथ मंदिर में मना दीपोत्सव, रंगोली से सजाया राम मंदिर; सुंदरकांड का पाठ हुआ

Tue, 23 Jan 2024 05:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला विराजे तो काशी में रामोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विश्वनाथ मंदिर गेट पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। बीएचयू के छात्रों ने इस दौरान रंगोली से राम मंदिर की आकृति बनाई।  

विज्ञापन
Deepotsav celebrated in BHU Vishwanath Temple on ram mandir pran pratishtha
BHU Deepotsav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में बिरला हॉस्टल, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, एलबीएस हॉस्टल सहित अन्य हॉस्टलों में भगवान राम के भजनों की प्रस्तुति के साथ आरती की गई। विश्वनाथ मंदिर गेट पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। शाम को हॉस्टल परिसर के साथ ही विश्वनाथ मंदिर का परिसर दीपों से जगमगा उठा। छात्रों ने इस दौरान रंगोली से राम मंदिर की आकृति बनाई। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह, प्रो. अनिल सिंह, अभिषेक सिंह आदि रहे। 

विज्ञापन


उधर, विश्वनाथ मंदिर पर उन लोगों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अयोध्या आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसमें प्रो. जेपी लाल, सत्यशील चतुर्वेदी, रामसूचित पांडेय, प्रो. विवेकानंद तिवारी, प्रथमेश पांडेय को बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्वी उत्तर प्रदेश धर्म जागरण प्रमुख अभय कुमार, बीएचयू रेक्टर प्रो. वीके शुक्ल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने जलाए दीप
आईआईटी बीएचयू परिसर में भी रामोत्सव की धूम रही। लिंबडी हॉस्टल के चौराहे पर छात्रों ने एक हजार दीप जलाकर उत्सव मनाया। इस दौरान हुनमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही भगवान राम की आरती भी उतारी गई। छात्रों ने देर रात तक आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed