फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deependra and Sunny shared an unbeaten 66-run partnership to help Uttar Pradesh beat Vidarbha by nine wickets.

Varanasi News: दीपेंद्र और सनी की 66 रनों की नाबाद साझेदारी से यूपी ने विदर्भ को नौ विकेट से हराया

Sun, 21 Dec 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deependra and Sunny shared an unbeaten 66-run partnership to help Uttar Pradesh beat Vidarbha by nine wickets.
वाराणसी में शनिवार को बीएचयू के एफी​थिएटर मैदान में आयोजित दिव्यागं क्रिकेट में खेलते ​खिलाड़ी  - फोटो : संवाद
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर शुरू हुई। तीन दिवसीय दिव्य शक्ति सुगम्य भारत टी-20 ट्रॉफी में देश के अलग-अलग राज्यों की छह टीमों में मुकाबला हो रहा है। धुंध के चलते आयोजन समिति ने पहले दिन का मैच 15 ओवर का कराया। दीपेंद्र और सनी आलम की नाबाद पारी के से यूपी ने विदर्भ को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश और विदर्भ की टीम के बीच खेला गया। इसमें यूपी टीम के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर विदर्भ ने 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाएं। विदर्भ के आनंद ने 25 गेंद पर 25, इमरान ने 22 गेंद पर 16 रन बनाए। यूपी के राहुल ने 3 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। उत्तर प्रदेश की टीम ने 11.3 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपेंद्र ने 25 गेंद खेलकर 29 और सनी आलम ने 28 गेंद खेलकर 36 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। यूपी दिव्यांग टीम के खिलाड़ी राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


दूसरे मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। मध्य प्रदेश के शिव प्रताप ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्तराखंड के नेपाल सिंह ने 2 ओवर में 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 8.3 ओवरों में महज 40 रन पर सिमट गई। मध्य प्रदेश के विशाल ने 4 विकेट झटके। उद्घाटन यूपी सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। संचालन अशोक चौरसिया, धन्यवाद ज्ञापन मदन मोहन वर्मा ने किया। आंखोदेखा हाल अमूल उपाध्याय, आशीष सेठ और रविकांत मिश्रा ने सुनाया। इस अवसर पर रवि चौहान, अभय प्रताप, डॉ. मनोज तिवारी, भावेश सेठ, प्रदीप राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज दो मैदान पर होंगे चार मुकाबले
आयोजन सचिव उत्तम ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैदानों पर चार मुकाबले होंगे। एंफीथियेटर मैदान पर राजस्थान और उत्तराखंड, यूपी और छत्तीसगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। रूईया मैदान पर राजस्थान बनाम मध्य प्रदेश और यूपी बनाम विदर्भ के मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed