फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decoration will be done from Babatpur Airport to Ganga Ghats Municipal corporation engaged in preparation

G-20 Summit in varanasi: एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाटों तक होगी सजावट, चौराहों पर फव्वारे और दिवारों पर पेटिंग

Fri, 16 Dec 2022 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Dec 2022 09:58 AM IST
सार

नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार गंगा घाट के रास्तों के सभी चौराहों को सजाने की तैयारी है। इनमें प्रमुख रूप से कचहरी, लहुराबीर, मैदागिन, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा आदि चौराहे हैं। जहां पर जरूरत के अनुसार फव्वारे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Decoration will be done from Babatpur Airport to Ganga Ghats Municipal corporation engaged in preparation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन अगस्त में होना है। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। नगर निगम की ओर से प्रमुख चौराहों को सजाने के अलावा शहर की सफाई व्यवस्था, अवैध विज्ञापनों को हटवाने, अतिक्रमण हटवाने के साथ सड़क किनारे पौधरोपण कराने की है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। आकर्षक लाइटिंग के अलावा फव्वारे भी कुछ जगहों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार गंगा घाट के रास्तों के सभी चौराहों को सजाने की तैयारी है। इनमें प्रमुख रूप से कचहरी, लहुराबीर, मैदागिन, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा आदि चौराहे हैं। जहां पर जरूरत के अनुसार फव्वारे भी लगाए जाएंगे। यहां सजावट भी की जाएगी। खाली जगहों पर पौधरोपण कराया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने की दिशा में सारे कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि कई काम नगर निगम को करने हैं। एयरपोर्ट से लेकर शहर में आने वाले सभी प्रमुख चौराहों को सजाना है। इसके लिए नए सिरे से सर्वे किया जा रहा है। किस प्रकार का कार्य कराया जाए ताकि बाहर से आने वालों के बीच में काशी की बेहतर छवि जाए। प्रमुख दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग का भी प्राविधान किया जा रहा है। बिजली के खंभों के सहारे लटकने वाले डिश के तारों को हटाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed