Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decomposed dead Body Found Well Foul Odor Leaves Locals Reeling—Police Take Specific Measures Identification

UP: कुएं में मिली सड़ी-गली लाश, दुर्गंध से चकराए मोहल्ले के लोग; शिनाख्त के लिए पुलिस ने किया ये काम

Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चोपन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुआं काफी दिनों से ढंका हुआ है। युवक उसमें कब गिरा किसी को कुछ नहीं मालूम। पुलिस उसकी शिनाख्त कर रही है।

विज्ञापन
Decomposed dead Body Found Well Foul Odor Leaves Locals Reeling—Police Take Specific Measures Identification
कुएं में लाश मिलने से हड़कंप। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: चोपन नगर क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुआं पत्थरों से ढका हुआ था, जिसके कारण काफी समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अग्रवाल मार्केट में सत्यदेव पांडेय के घर के पास स्थित इस कुएं से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। जब लोगों ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो उसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव की पहचान न हो पाने से मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना के कारणों का खुलासा करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed