{"_id":"5ee9235e8ebc3e42e21a9bff","slug":"death-varanasi-news-vns5305649193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बच्ची की मौत, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बच्ची की मौत, मां झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर/चिरईगांव/राजातालाब/चोलापुर। मानसून की पहली बरसात कई लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई। बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। वहीं मकान गिरने से किशोर घायल हो गया।
मिल्कोपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के बीच अचानक गड़गड़ाहट के साथ चमकी बिजली बस्ती में जा गिरी। जिससे पेड़ के नीचे बैठे सूर्यबली वनबासी उसकी पत्नी संतारा देवी (30) और आठ वर्षीय बेटी ममता झुलस गई। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां बालिका की मौत हो गई। वहीं महिला को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। राजातालाब के मुंगवार गांव के विजय यादव की दो गायों की बिजली गिरने से मौत हो गई। विजय यादव अपने घर के पास ही पेड़ के पास गायों को बांध रखे थे। ग्राम प्रधान प्रकाश यादव ने किसान को मुआवजा देने की मांग की है। चौबेपुर के क्षेत्र के गौरा उपरवार गांव निवासी डिक्की तिवारी उर्फ धीरेंद्र के घर के पास बिजली गिरने से बिजली के उपकरण फुंक गए।
चिरईगांव क्षेत्र के सिंहवार गांव के महाबीर बस्ती में बरसात से शिवबचन प्रजापति का जर्जर कच्चा मकान गिर गया। इस दौरान 13 वर्षीय किशोर विशाल घायल हो गया। उसकी मां रीता को भी चोट लगी। घर में रखा गृहस्थी का सामान भी दब गया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले शिवबचन प्रजापति का कहना है कि मेरा गांव अंबेडकर गांव और समग्र गांव भी रहा है। इसके बाद भी आज तक हमारे परिवार को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
चोलापुर क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित बस्ती में संतोष राम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।