फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of two relatives brothers crushed trucks

ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत

Sat, 12 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 12 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Death of two relatives brothers crushed trucks
फूलपुर थाना क्षेत्र के सिंधौरा बाजार में शुक्रवार को ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों कमलेश पटेल (18) और धनंजय पटेल (14) की मौत हो गई। दोनों बाइक से मवइयां स्थित घर से सिंधौरा बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन


सड़क खराब होने के कारण बाइक सामने से आ रहे ट्रक के आगे अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके चलते ट्रक से कुचलने की वजह से बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बिजली विभाग का सामान लेकर ट्रक गजोखर से धरसौना जा रहा था। दोनों लड़कों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शाम को लोगों ने सिंधौरा बाजार में चक्काजाम भी किया। बाद में पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के मवइयां निवासी खैरात की दूकान पर काम करने वाले शिवपूजन पटेल के तीन बेटों में बड़ा कमलेश कक्षा 12 और सबसे छोटा बेटा धनंजय कक्षा नौ में पढ़ता था। शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों बाइक से किसी काम से सिंधौरा बाजार के लिए निकले थे।

बाजार की सड़क टूटी हुई है। सामने से ट्रक आता देख दोनों अनियंत्रित होकर बीच सड़क गिर गए। ट्रक के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने शव की पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दी।


शाम करीब पांच बजे घरवालों और क्षेत्रीय लोगों ने 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर सिंधौरा बाजार में चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम रहा। बाद में एसडीएम पिंडरा और एसओ फूलपुर विनोद बाबू मिश्रा के हर संभव मदद के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed