फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   death of cook of Phulpur police station varanasi due to snake bite during working in kitchen

वाराणसीः फूलपुर थाने के रसोइया की मौत, किचन में काम के दौरान सांप ने डंसा था

Sun, 05 Sep 2021 12:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 12:23 AM IST
सार

राजेश कुमार फूलपुर  थाने के मेस में रसोइया के रूप में तैनात था। जुलाई 2021 में मुख्य फॉलोवर काशीनाथ के रिटायर्ड होने के बाद राजेश ही किचन का काम संभाल रहा था। शनिवार को किचन में काम के दौरान सांप ने हाथ में डंस लिया। 

विज्ञापन
death of  cook of Phulpur police station varanasi due to snake bite during working in  kitchen
किचन में काम के दौरान सांप ने डंसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाने के फॉलोवर राजेश कुमार (41) की शनिवार दोपहर सर्पदंश से मौत हो गई। थाने के मेस स्थित किचन में काम के दौरान सांप ने हाथ में डस लिया था। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


फूलपुर निवासी राजेश कुमार थाने के मेस में रसोइया के रूप में तैनात था। जुलाई 2021 में मुख्य फॉलोवर काशीनाथ के रिटायर्ड होने के बाद राजेश ही किचन का काम संभाल रहा था। दो बेटियों के पिता राजेश की मौत पर पत्नी संगीता बेसुध रहीं। पुलिसकर्मियों के अनुसार किचन काफी जर्जर हो चुका है। पूर्व में निरीक्षण के दौरान कई बार इसे ध्वस्त करने का आदेश भी जारी हो चुका है। 
विज्ञापन


वाहन के धक्के से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
चौरी बाजार में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से सिक्योरिटी गार्ड कृपा शंकर दुबे (55) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपसेठी थाना अंतर्गत नेवादा गांव निवासी कृपा शंकर दुबे भदोही स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और साइकिल से ड्यूटी कर सुबह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरी बाजार के पास किसी वाहन के धक्के से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां कृपाशंकर दुबे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक बेटे और तीन बेटियों के पिता कृपाशंकर की मौत पर पत्नी अमिता दुबे बेसुध रहीं।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध महिला ने वरुणा नदी में लगाई छलांग

घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर महिला शनिवार दोपहर रामेश्वर स्थित वरुणा नदी में छलांग लगा दी। आसपास लोगों ने महिला को डूबने से बचाया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को अपने साथ ले गए। जंसा के कुंडरीया गांव निवासी हीरामनी देवी (55) दोपहर में रामेश्वर स्थित वरुणा नदी पर पहुंची और छलांग लगा दी।

कुछ ही दूर पर स्नान कर रहे युवकों ने महिला को डूबते हुए देखा तो तुरंत शोर मचाना शुरू किया। यह देख राम चौधरी व रूपेश चौधरी ने महिला को बचाया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या करने की नियत से यह कदम उठाया। 

बाइक सवार बदमाशों ने अध्यापिका की छीनी चेन

नगवा में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे अध्यापिका की चेन छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास इलाके में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। धर्मस्थल के पास हुई वारदात का पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली लेकिन रात होने के चलते बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पीड़िता ने लंका थाने में तहरीर दी।  

बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली ज्योति पांडेय लंका थाना अंतर्गत नगवा क्षेत्र में रहकर बच्चों को कोचिंग पढ़ाती हैं। देर शाम खरीदारी के लिए लंका बाजार गईं थी और रात दस बजे के बाद सामान लेकर पैदल ही घर लौट रहीं थी। नगवा स्थित धर्मस्थल के पास गली के मोड़ पर पहुंचीं थी कि पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने बाइक धीरे कर दी।

अध्यापिका ज्योति पांडेय अभी कुछ समझती कि पीछे बाइक पर बैठा युवक उतरा और झपट्टा मारकर गले से चेन छीनकर बाइक पर बैठ भाग निकला। पीड़िता के अनुसार चेन तीस ग्राम की थी। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि नगवा मार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed