फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death due to injection of expiry date in Jaunpur

जौनपुर में एक्सापयरी डेट के इंजेक्शन से मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death due to injection of expiry date in Jaunpur
एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से किशोरी मौत, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

- देर रात क्लीनिक पर पहुंच लोगों ने मचाया हंगामा, दवा की दुकान में की तोड़फोड़
- मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं(जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम घाव सूखने का इंजेक्शन लगाते ही किशोरी की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पहले आरोपी चिकित्सक को घेर लिया फिर इंजेक्शन देने वाले दवा की दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति संभाली।

मनीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सरोज की पुत्री ओरल (13) को कुछ दिनों पहले घाव हो गया था। शुक्रवार की शाम सुरेंद्र बेटी को लेकर गांव में ही क्लीनिक संचालक के पास गए। चिकित्सक ने किशोरी को घाव सूखने का इंजेक्शन लगा दिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी और देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण क्लीनिक पर पहुंचे और चिकित्सक को घेर लिया। मामला गर्माते देख डॉक्टर क्षमा याचना करते हुए बताया कि वह इंजेक्शन बगल के सुदनीपुर गांव स्थित दवा की दुकान से लाया था। दुकानदार ने ही एक्सपायरी डेट की दवा दे दी थी। गुस्साए ग्रामीण दुकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। दुकान में तोड़फोड़ भी की। दुकानदार ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को शांत कराते हुए वापस भेजा। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दवा के दुकानदार और चिकित्सक को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed