फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body reached home town from africa after two month of dead in chandauli up

मौत की खबर सुन आखिरी बार देखने को तरस गई थी आंखें, रक्षामंत्री की पहल पर ढाई महीने बाद अफ्रीका से पहुंचा शव

Mon, 22 Jun 2020 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body reached home town from africa after two month of dead in chandauli up
शव के पहुंचते ही रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली के बड़गांवा निवासी महातिम विश्वकर्मा (36) का शव रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर ढाई माह बाद दक्षिण अफ्रीका से गांव लाया गया। महातिम गैबन के अल्फा सेंचुरी माइनिंग में काम करता था। दो अप्रैल को पोल गिरने से उसकी मौत हो गई थी। लॉकडाउन की वजह से शव नहीं लाया जा सका था।  

विज्ञापन


बड़गांवा निवासी रामसूरत विश्वकर्मा के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र महातिम कुछ वर्षों से दक्षिण अफ्रीका के गैबन में स्थित अल्फा सेंचुरी माइनिंग कंपनी में काम करता था। दो अप्रैल को काम करते समय पोल गिरने से उसकी मौत हो गई थी। कंपनी के अधिकारियों ने फोन कर परिवार वालों को सूचना दी।

विज्ञापन

इस दौरान देश में लॉकडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय विमानों का आवागमन बंद था।  इस कारण शव नहीं लाया जा सका। परिवार वालों ने काफी प्रयास किया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बडे़ भाई रामभरोस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुुहार लगाई। रक्षा मंत्री ने शव वापस लाने और उचित मुआवजा दिलाने के लिए विदेश मंत्री को पत्र लिखा।

इसके बाद सेना के विमान से शव को दिल्ली लाया गया और सोमवार को शव गांव पहुंचा। महातिम की शादी मार्च 2014 में सैदुपुर निवासी चंद्रिका की पुत्री अंजना विश्वकर्मा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे आयुष (6) और गरिमा (3) हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed