फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found in Gomti river, not identified

Varanasi News: गोमती नदी में मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Sat, 02 Mar 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Gomti river, not identified
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के कोईलों गांव में गोमती नदी में शुक्रवार को 30 वर्षीय एक युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक ने जींस पैंट और टी-शर्ट पहन रखा था। उसकी जेब से एक मोबाइल मिला है। उसकी मदद से युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

पिंडरा तहलील के अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया
पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चार दिन से जारी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। यह निर्णय शुक्रवार को एसोसिएशन और तहसील प्रशासन की बैठक में लिया गया। बैठक में नौ मांगों में से सात को एसडीएम पिंडरा ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। दो मांगों के कार्यक्षेत्र से बाहर होने की बात कही। हालांकि, इस पर भी उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने की बात कही। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बार के सदन में सभी बातें रखने के बाद हड़ताल खत्म करने की बात कही। बैठक में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयनाथ भारती व महामंत्री चंद्रभान पटेल, पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, कमला मिश्रा, श्रीनाथ गोंड़, विंध्यवासिनी तिवारी, अश्वनी मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed