फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dead body of young man was thrown in field after Murder in varanasi

Varanasi: खेत में मिला खून से लथपथ युवक का शव, इलाके में सनसनी, मौके से पुलिस ने बरामद की ये चीजें

Mon, 15 May 2023 05:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 05:17 PM IST
सार

वाराणसी के डुबकियां गांव के खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। सिर में चोट के निशान हैं। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of young man was thrown in field after Murder in varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के डुबकियां गांव स्थित सरकारी नलकूप के समीप खेत में सोमवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के सिर पर कई जगह चोट के निशान थे। शव के समीप ही शराब की शीशी और चप्पल पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घंटों बाद शव की पहचान हुई और परिजन चौबेपुर थाने पहुंचे। युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सारनाथ क्षेत्र के अकथा का रहने वाला अजय राम उर्फ चिंटू (32) मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार दो मासूम बच्चों का पिता अजय रविवार की शाम घर से अपने दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद वह लौट कर वापस नहीं आया। सोमवार सुबह डुबकियां में सरकारी नलकूप के पास खेत में टी-शर्ट और जींस पहने हुए एक युवक का शव गांव के आदित्य सिंह उर्फ गोलू ने देखा।
विज्ञापन


आदित्य की सूचना पर देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और चौबेपुर थाने की पुलिस आई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए आगे आया किन्नर समाज, समर सिंह को सख्त सजा देने की मांग

परिजन बोले- किसी से नहीं रंजिश और ना कोई विवाद

दोपहर बाद अजय के परिजन चौबेपुर थाने पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की। अजय की पत्नी कंचन की हालत बेसुधों जैसी थी और परिजन बड़ी ही मुश्किल से उसे संभाले हुए थे।  परिजन अजय की किसी से रंजिश या विवाद के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके।
ये भी पढ़ें: गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, पुरोहित समेत सात लोग झुलसे

उधर, इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। युवक के दोस्तों का पता लगाकर उसके बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से संबंधित वास्तविक तथ्यों को जल्द ही साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed