फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found on railway track in Sonbhadra

Sonbhadra News: घर से टहलने के लिए निकला था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत; सदमें में पूरा परिवार

Thu, 04 Jan 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर घटना हुई। टहलने निकले शख्स का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इससे पहले यहां से पलामू एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी थी, ऐसे में ट्रेन से कटकर शख्स की मौत की आशंका जताई जा रही। 

विज्ञापन
Dead body of young man found on railway track in Sonbhadra
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत हो गई। वह बाहर रहकर नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले ही घर आया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
सलैयाहीह निवासी बुटन खरवार (44) बाहर रहकर मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह घर से सुखड़ा बांध की ओर जाने वाले मार्ग की ओर टहलने निकला था। इसके बाद से घर नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच रात करीब साढ़े दस बजे उसका शव पास में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हाल में पाया गया। कुछ देर पहले ही इस रूट से पलामू एक्सप्रेस गुजरी थी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कटकर बुटन की मौत हो गई। वह किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुटन के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। पूरे परिवार ने अभी तीन दिन पहले ही मिलकर नववर्ष का जश्न मनाया था। अब बुटन की मौत से घरवाले सदमे में हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने पंचनामा कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed