फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead Body of Missing Youth Found in Ganga river in varanasi

UP Crime: सॉरी मां थक गया हूं डॉक्टर और दवाई से... स्टेटस लगाकर लापता हुआ था युवक, गंगा में मिला शव

Thu, 30 Apr 2026 03:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Apr 2026 03:47 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 27 अप्रैल से लापता युवक का शव गंगा में मिला। वह 'सॉरी मां थक गया हूं डॉक्टर और दवाई से' लिखकर स्टेटस लगाया था और उसके बाद से ही गायब हो गया था। 

विज्ञापन
Dead Body of Missing Youth Found in Ganga river in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित करौंदी के महामनपुरी कॉलोनी निवासी निखिल राय उर्फ निशु (27) का शव बुधवार को रविदास घाट पर गंगा नदी में उतराता मिला। निखिल 27 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे से लापता था। इसके पहले उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट किया था जिसमें बीमारी से तंग होने का जिक्र था। इसके बाद परिजनों और दोस्तों ने उसकी तलाश में जुटे थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


लापता होने से पहले निखिल ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस डाला था, जिसमें उसने मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए खुदकुशी जैसा संकेत दिया था। स्टेटस में था कि थक गया हूं डॉक्टर से और दवाई से, सॉरी मां, गंगा मां बुला ली मुझे। इसके बाद से ही परिजन चिंतित थे और लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार सुबह गंगा में एक युवक का शव उतराया शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त निखिल राय के रूप में की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: दो दिन से परिचित लोगों का फोन पर पूछ रहा था हाल, अब फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार उसके पिता निधन कुछ साल पहले हो चुका है। पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, इलाज भी चल रहा था। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed