{"_id":"69f326d6aa3c078e1008eff7","slug":"mentally-depressed-youth-commits-suicide-by-hanging-in-varanasi-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो दिन से परिचित लोगों का फोन पर पूछ रहा था हाल, अब फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो दिन से परिचित लोगों का फोन पर पूछ रहा था हाल, अब फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले
Thu, 30 Apr 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:24 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब पत्नी की नींद खुली। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी में रहने वाले शख्स रविराज उपाध्याय (48 वर्ष) ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार की भोर में पत्नी रिंकी की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। रिंकी ने तत्काल अपने देवर शशिराज को सूचना दी। इसके बाद परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की दो बेटियां आठ साल और छह साल की हैं। रविराज उपाध्याय ज्योतिषी और पंचांग का काम करता था। उसका परिवार से जमीन संबंधित विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दो साल से रविराज मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
घटना के बाद पत्नी बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मूल रूप से घोरावल सोनभद्र का रहने वाला था। काफी समय से उसका परिवार भदैनी में रहता है। घोरावल में खेती करवाने के लिए रविराज समय- समय पर जाता था। रविराज ने सुसाइड करने से पहले अपने सभी परिचितों को मंगलवार और बुधवार को फोन करके कुशल पूछा था।
विज्ञापन