फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of middle aged near Jiapur Pulia

जियापुर पुलिया के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle aged near Jiapur Pulia
जियापुर पुलिया के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेन्सी
भीमापार। आजमगढ़ बार्डर पर खानपुर थाने के जियापुर पुलिया के पास शुक्रवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना मिलते ही खानपुर और आजमगढ़ की सीमावर्ती मेहनाजपुर थाने की पुलिस मौके पर जा पहुंची। तब तक पुलिया के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भींड़ भी इकट्ठा हो गई थी।

कुछ ही देर में सीमा क्षेत्र स्पष्ट होने के बाद आजमगढ़ की मेहनाजपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। हालांकि कुछ ही देर में शव की शिनाख्त भी हो गई। पुलिस की माने तो मृतक अकबर अली आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के सुरान गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को सुबह छह बजे ही वह तरवां बाजार से वाराणसी जाने वाली एक प्राइवेट बस में सवार हुआ था। बस के स्टाफ ने ही यह खुलासा किया कि अकबर अली तरवां बाजार में बस में सवार होने के बाद लगभग आठ बजे जियापुर पुलिया पर उतर गए थे। जबकि पुलिस को शव की सूचना दोपहर बाद तीन बजे मिली। खानपुर थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने कहा कि शव की हालत देखकर तो मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लेकिन अकबर के मरने का असल कारण तो पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed