फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of married woman missing from home found in well at varanasi

Varanasi News: घर से लापता विवाहिता का कुएं में मिला शव, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Sat, 16 Dec 2023 05:15 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

मृतका के पति मोहम्मद अमीन ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा दिमागी रूप से अस्वस्थ थी। बीते 14 दिसंबर से वह लापता थी। जैतपुरा थाने में उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शव मिलने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Dead body of married woman missing from home found in well at varanasi
घर से लापता विवाहिता का कुएं में मिला शव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अमानुल्लाहपूरा इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय विवाहिता का शव शनिवार को राजापुरा स्थित एक कुएं में मिला। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर जैतपुर पुलिस और विवाहिता के परिजन पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता का शव कुएं से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


मृतका के पति मोहम्मद अमीन ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा दिमागी रूप से अस्वस्थ थी। बीते 14 दिसंबर से वह लापता थी। जैतपुरा थाने में उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह सूचना मिली कि राजापुरा इलाके में कुएं में एक महिला का शव मिला है। 
विज्ञापन


वहां पहुंचकर देखा तो शव का शिनाख्त सलमा के रूप में हुआ। पति अमीन ने बताया कि सलमा का इलाज चल रहा था। दोनों को चार बच्चे हैं। बच्चों व परिजनों का रोना-बिलखना देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed