फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of Kotedar son found on railway track in varanasi relatives allege murder

Varanasi: ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 14 Aug 2023 07:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष व कोटेदार के पुत्र स्वतंत्र चौबे (30) का शव खालिसपुर रेलवे फाटक के पास मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Dead body of Kotedar son found on railway track in varanasi relatives allege murder
स्वतंत्र चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार सुबह कोटेदार के पुत्र का शव मिला। रात 10 बजे वह बाइक से शहर की तरफ अपने किसी परिचित से मिलने के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी महेंद्र चौबे पेशे से कोटेदार हैं। उनका दूसरा बेटा स्वतंत्र चौबे (30) ब्राह्मण सभा का जिलाध्यक्ष और भाजपा में पदाधिकारी है। रविवार की रात 10 बजे किसी का फोन आने पर वह अपनी बाइक से शहर की तरफ निकला। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। सोमवार की सुबह 11 बजे खालिसपुर रेलवे फाटक के पास शव मिला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान करते हुए उसके मोबाइल से सिमकार्ड निकाला और खाद्य विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर को फोन कर शव पाए जाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भाई आदेश चौबे को फोन कर घटना से अवगत कराया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि स्वतंत्र की हत्या कर शव को यहां फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शव देखते ही पत्नी जया चौबे और मां माधुरी चौबे बेसुध हो गई। छह वर्ष का बेटा विराट है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed