फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead Body of girl Found in Old House She Had Gone to Bathe Mother Breaks Down Seeing Condition

UP: पुराने घर में नहाने गई युवती की मिली लाश, एक दिन से खोज रहे थे परिजन; बेटी की हालत देख बिलख पड़ी मां

Sat, 04 Apr 2026 08:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Apr 2026 08:57 PM IST
सार

Sonbhadra News: पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
dead Body of girl Found in Old House She Had Gone to Bathe Mother Breaks Down Seeing Condition
अर्चना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: नगर के सेक्टर तीन स्थित छठ घाट के पास शनिवार सुबह एक युवती का शव घर के अंदर टीन शेड के बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतका की छोटी बहन अंतिमा के अनुसार, कुछ समय पहले तक पूरा परिवार सेक्टर तीन छठ घाट के पास स्थित अपने मकान में रहता था, लेकिन वर्तमान में वे लोग भलुआ टोला क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को भलुआ टोला में पानी की समस्या होने के कारण अर्चना दोपहर करीब 12 बजे अपने पुराने घर पर नहाने के लिए जाने की बात कहकर निकली थी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि अर्चना शाम तक घर वापस नहीं लौटी, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में पुराने मकान पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे ढूंढ नहीं पाए और वापस लौट गए। पूरी रात परिवार चिंता में बीती।

शनिवार सुबह करीब दस बजे परिजन दोबारा पुराने मकान पहुंचे। जैसे ही वे घर के अंदर गए, उन्होंने अर्चना का शव टीन शेड के बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और घर में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed