फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body found second day of drown in ganga river ghazipur up

यूपी: दूसरे दिन मिली युवक की लाश, गंगा में नहाते समय डूबने से हुई थी मौत

Thu, 23 Jul 2020 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Jul 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body found second day of drown in ganga river ghazipur up
मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बरहपार नसरतपुर गांव स्थित गांगी नदी में नहाते समय डूबे सद्दाम(22) का शव गुरुवार की सुबह घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर बबूल की झाड़ी में फंसा मिला। शव को देखते ही परिजनों बिलखने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई की देर शाम गांव निवासी सद्दाम मित्र परवेज, नूरआलम और जीशान के साथ गांगी नदी के डैम पर नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



युवक का शव सैदपुर कोतवाली के अमिरहां गांव के सामने नदी के किनारे पर बबूल की झाड़ी में फंसा मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बरहपार-नसरतपुर, ऊचौरी और अमिरहां गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से शव पानी से बाहर। शव को देखते ही मृतक के परिजन दहाड़ें मारकर रोना शुरू कर दिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़ी मां का सहारा था सद्दाम
सद्दाम की बूढ़ी मां जुबैदा का रो रो कर बुरा हाल है। क्योंकि इतनी छोटी उमर में ही कमाकर उसके हाथ पर दो पैसे रखने वाला चला गया था। उसके गांव के प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि सद्दाम बचपन में ही अपने पिता अनवर को खो चुका था। बड़ा भाई फिरोज परिवार से अलग होकर परिवार सहित मुंबई में रहता है।

दूसरा नफीश गांव में रहकर मजदूरी करता है। सद्दाम ने होश संहालते ही मां की मजबूरी समझ लिया था। पढ़ाई लिखाई छोड़कर वह नागपुर में एक रिश्तेदार के यहां सिलाई सीखने चला गया था। वहीं से कमा कर हर माह वह अपनी बूढ़ी मां को पैसे भेजता था। जिससे उसके घर का खर्च चलता था।

काल के गाल में समा चुके हैं चार और भी
गांव के डैम से नदी में कूद कर नहाने के दौरान काल के गाल में समाने वाला सद्दाम पांचवां शख्स था। इसके पहले भी चार लोग नहाते समय ही गांगी की तेज धारा में बहकर अपने प्राण गंवा चुके हैं। जब डैम नहीं बना था तब लगभग 20 साल पहले अरविंद गांगी की धारा में समाया गया था। इसी तरह तीन और लोगों की मौत गांगी के किनारे इसी स्थान पर नहाते वक्त हुई थी। उधर सद्दाम के साथ डैम पर नहाने आए परवेज ने बताया कि नागपुर में वह भी सद्दाम के साथ ही नौकरी करता था। सद्दाम बकरीद मनाने गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed