{"_id":"6130a401566e2070ba5e3c94","slug":"dead-body-found-of-unknown-man-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: युवक का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त, गला दबाकर मारने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: युवक का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त, गला दबाकर मारने की आशंका
Thu, 02 Sep 2021 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:44 PM IST
सार
सुबह टहलटे समय ग्रामीणों की युवक की लाश मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शख्स का गला सफेद गमछे से दबा हुआ था।
विज्ञापन
शख्स का मिला शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर छावनी के पास गुरुवार को एक अज्ञात लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, केराकतपुर छावनी के पास लोहता भीटारी मार्ग पर गुरुवार की सुबह लोग टहल रहे थे। इसी दौरान एक युवक का शव देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई।
विज्ञापन
मृतक का गला सफेद रंग के गमछे से कसा था। नाक और कान से खून आ रहा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी बी पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के पता चलेगा कि हत्या कैसी की गई है।
विज्ञापन