बीएचयू: तंत्र-मत्र में कैसे लीन हुआ एमबीबीएस का छात्र, मेडिकल साइंस को भूलकर पढने लगा था अध्यात्म
- मंगलवार से गायब था नवनीत पराशर, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कर रहा था इंटर्नशिप।
- मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई थी बाइक बरामद, छात्रों ने वाराणसी के लंका थाने में लापता होने की तहरीर दी थी।
- शनिवार को मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र में कोल्हुआ गंगा घाट पर उतराता हुआ शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के एमबीबीएस छात्र के नौ जून से लापता होने के पांचवें दिन शनिवार को उसकी बॉडी मिर्जापुर में गंगा में मिलने के बाद से हॉस्टल में उसके साथ रहने वाले छात्र दुखी हैं। शनिवार की दोपहर में यहां सनाटा रहा। उधर हॉस्टल के वार्डन के मुताबिक छात्रों से मिली जानकारी में वह कई दिनों से बहुत डिप्रेशन में था और तरह-तरह की बातें कर रहा था।
इसके अलावा उसने कुछ दिन पहले से ही आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने के साथ ही वीडियो भी देखना शुरू कर दिया था। तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर उसका मेडिकल साइंस से अचानक मोह कैसे भंग हो गया, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।
मूल रूप से बिहार के गोपालगंज निवासी 2015 बैच का एमबीबीएस छात्र नवनीत पाराशर बीएचयू के धनवंतरि हॉस्टल के कमरा नंबर 18 में रहता था। नौ जून से गायब होने के बाद अब शनिवार को उसकी लाश मिर्जापुर में गंगा में मिली है।
मनोचिकित्सा विभाग में दिखाने की थी तैयारी
एमबीबीएस छात्र नवनीत पराशर को मानसिक रूप से डिप्रेशन में होने की जानकारी उसके साथियों को हुई तो उन्होंने हॉस्टल के वार्डन को दी। इसके बाद वार्डन डॉ. आरएस मीना ने मनोचिकित्सा विभाग में उसे दिखाने के लिए डॉक्टर से बात की। वार्डन के मुताबिक नौ जून को ही उसे ओपीडी में दिखाया जाना था, लेकिन हॉस्टल से निकलकर बाहर चले जाने के वजह से दिखाया नहीं जा सका।
आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने के साथ देख रहा था वीडियो
बीएचयू में 2015 बैच के एमबीबीएस छात्र पिछले कुछ दिनों से जहां गीता सहित कई आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ रहा था, वही आध्यात्म से जुड़े वीडियो भी मोबाइल और लैपटॉप पर देख रहा था। इसकी जानकारी 10 जून को हॉस्टल में नवनीत की तलाश करने पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोगों और वार्डन को छात्रों ने दी तो हर कोई इसक्रो समझ नहीं सका। हालांकि हॉस्टल से निकलने के बाद सीधे विंध्याचल मंदिर गया और वहां माता के दर्शन-पूजन के साथ ही वह नारियल-सिंदूर भी चढ़ाया। बताया जा रहा है कि उसी नारियल और सिंदूर को लेकर वह पूजा करने गया और सीढ़ी पर रख दिया। इसके बाद गंगा घाट की ओर निकल पड़ा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नवनीत के हॉस्टल से लापता होने और विंध्याचल में उसकी बुलेट और चाबी मिलने की सूचना के बाद से ही परिजन गोपालगंज से वाराणसी के लिए निकल लिए थे। यहां उसकी डेडबॉडी मिलने की सूचना के बाद परिजन पहुंचे और उसकी बॉडी को पुलिस से बरामद किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि संबंधित छात्र का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।